28 Mar 2024, 16:18:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम से बनेगा छात्रों का चरित्र: राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 7:39PM | Updated Date: Jul 21 2018 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि किताबी ज्ञान से कैरियर तो बन सकता है लेकिन जीवन में मूल्यों को आत्मसात नहीं किया जा सकता इसलिए युवाओं में चरित्र निर्माण के लिए छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। सिंह ने गुडगांव में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में इस कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में छात्रों में चरित्र निर्माण की दिशा में इस कार्यक्रम के क्रांतिकारी परिणाम सामने आयेंगे।

मौजूदा शिक्षा प्रणाली किताबों पर केन्द्रित है जिसमें चरित्र निर्माण पर कम ध्यान दिया गया है। इसका असर समाज में बढते हुए अपराधों के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण और गला काट प्रतियोगिता को देखते हुए स्कूलों का ध्यान केवल कैरियर बनाने तथा आमदनी बढाने पर ही है जिससे युवाओं पर दबाव है। नयी प्रौद्योगिकी , इंटरनेट और सोशल मीडिया ने बदलते समय में बच्चों की मदद की है लेकिन इसका समाज पर प्रतिकूल असर पड़ा है जैसे पारंपरिक परिवार व्यवस्था टूट रही है और बलात्कार जैसे अपराध बढ रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »