23 Apr 2024, 21:38:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुशीनगर में पेड़ में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 7:36PM | Updated Date: Jul 21 2018 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के हनुमानगंज क्षेत्र में ससुराल आये एक युवक का शव पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार खड्डा के मदनपुर भेडियारी निवासी सुरेन्द्र की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हनुमानगंज क्षेत्र के पनियहवा गांव निवासी शिवनाथ की पुत्री पन्ना से हुई थी। पन्ना के ससुराल आने के बाद कुछ वर्षो तक पति-पत्नी का वैवाहिक जीवन ठीक चला लेकिन बाद में विवाद होने लगा।

पत्नी पन्ना अपने बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी। सुरेन्द्र भी कुछ दिन बाद अपने ससुराल में आकर रहने लगा। शनिवार की सुबह सुरेन्द्र का शव घर के पीछे आम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे सुरेन्द्र के परिजनो ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मृत्यु के कारणों को पता चल पायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »