28 Mar 2024, 21:00:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनभद्र में बिजली गिरने से तीन मरे, पांच झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 2:58PM | Updated Date: Jul 21 2018 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा पांच लोग झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि विंढमगंज क्ष्रेत्र के महुली गांव में भोर मूसलाधार बारिश के बीच रामदुलारे की पत्नी कौसिल्या देवी (30) भांजे शिवचरन (12) के साथ घर के बाहर पेड़ के नीचे बंधे बैल को खोलने के लिए गई। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों की मौके पर झुलसकर मौत हो गयी तथा बैल भी मर गया।

उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से गांव की सुकवरिया, बलवंत सिह , सोनू तथा मालती देवी झुलस गई। यह सभी लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। सभी झुलसे लोगों को स्थानीय अस्पताल के भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में चोपन क्षेत्र के मारकुंडी गुर्मा के कुसहिया गांव में तड़के बिजली गिरने से घर मे सो रहे महेश (38) की मौके ही झुलसकर मृत्यु हो गयी और उसकी पत्नी हीरावती गंभीर रुप से झुलस गई। उसे  जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »