23 Apr 2024, 20:34:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाहजहांपुर में गन्ना किसानों से बोले मोदी- मेरा वादा है, आपके साथ अन्याय नहीं होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 12:55PM | Updated Date: Jul 21 2018 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। शाहजहांपुर में किसानों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग आपके नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं आखिर उन लोगों ने आप के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की समस्या से सरकार वाकिफ है हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आप के साथ अन्याय नहीं होगा। पीएम मोदी ने कहा कि जब 90 हजार करोड़ रुपये का आना जाना बंद हो जाए तो आप समझ सकते हैं कि उन लोगों को तो कष्ट होगा ही जो आज तक इसी तरह से अपनी दुकान चलाते थे। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता में किसान,गरीब शोषित और वंचित हैं। गन्ना किसानों को राहत देने के लिए चीनी के आयात पर 100 फीसद शुल्क लगाया गया है। अब ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि चीनी मिल मालिक किसी तरह का बहाना न बना सकें। 
पीएम मोदी ने कहा कि वो उस नापाक गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जिनकी वजह से गन्ना किसानों को दिक्कत होती है। जब किसी फसल की पैदावार बढ़ जाती है तो किसानों को दिक्कत होती है। इस तथ्य को ध्यान में रखकर सरकार आगे बढ़ रही है। वैकल्पिक उपायों पर सरकार काम कर रही है।।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »