29 Mar 2024, 17:58:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोरखपुर में आपसी रंजिश में दो लोगों की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 8:14PM | Updated Date: Jul 19 2018 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुये विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने गुरूवार को यहां बताया कि उरूवा थाना क्षेत्र के असिलाभार गांव में संजय चंद के चचेरे भाई ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना का कारण पुरानी बताया जा रहा है। एक अन्य घटना में जिल के सहजनवा थाना क्षेत्र के सेउडा गांव में उस्मान की उसके पड़ोसी ने फावडा से हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण लेन देन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफतार कर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »