20 Apr 2024, 01:06:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायबरेली में भाजपा नेता की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 3:55PM | Updated Date: Jul 19 2018 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के शिवगढ़ क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मण्डल अध्यक्ष गंगा सागर पाण्डेय की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बुधवार शाम श्री पाण्डेय मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां जा रहे थे । रास्ते के विवाद के चलते लालचंद शुक्ला आदि ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर 42 वर्षीय पाण्डेय की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए। इस सिलसिले में लाल चंद शुक्ला आदि दस लोगों को नामजद किया गया है । पुलिस ने लालचंद शुक्ला और शैलेन्द्र अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »