19 Apr 2024, 11:46:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : हलाला कराने में शौहर व ससुर पर दुष्कर्म का केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 11:05AM | Updated Date: Jul 19 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उप्र के बरेली में हलाला मामले में शौहर, ससुर सहित पूरे परिवार पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। देश में यह पहला मामला है। बरेली की इस महिला की आपबीती ने हर किसी को चौंका दिया था। पीड़िता के पति ने 2011 में उसे तीन तलाक दे दिया था। ससुर के साथ हलाला के बाद पीड़िता के पति ने एक बार फिर उससे निकाह कर लिया और दोनों साथ में रहने लगे। कुछ समय बाद दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ और पीड़िता के पति ने 2017 में उसे एक बार फिर तलाक दे दिया। इस बार पीड़िता के पति ने उस पर देवर के साथ हलाला का दबाव बनाया। जिसके खिलाफ आवाज उठाई। 
 
पहला मामला
पीड़िता ने 8 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाकर अपना दर्द बयां किया था। पीड़िता की समस्या और पूरी आपबीती जब सामने आई तब पुलिस महकमा भी सक्रिय हो गया। हलाला के मामले में बरेली में पहला केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पीड़िता के ससुर समेत पूरे परिवार को आरोपी बनाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »