29 Mar 2024, 06:34:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाराणसी पुलिस ने किया हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 7:50PM | Updated Date: Jun 22 2018 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने  हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर के भारद्वाज ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए संवादाताओं को बताया कि महिला ने एक योजना के तहत अपने प्रेमी और दो भाइयों के साथ मिलकर पति राजाराम की निर्मम तरीके से हत्या करवायी थी। पति की हत्या के बाद वह परिवार वालों को कई माह तक यह कहकर गुमराह करती रही वह दूसरे शहर में नौकरी करने गया है।

उन्होंने बताया कि चौबेपुर के थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने सारनाथ निवासी राजाराम की हत्या के अरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पनारु को गिरफ्तार किया जबकि महिला के भाई सारनाथ निवासी कमलेश एवं बाबू फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।  भारद्वाज ने बताया कि पिछले साल 12 मई  की रात को राजाराम को शराब पीलाकर हत्या करने के बाद उसका शव वभनपुरा गांव में ईंट भट्टा के पास फेंक दिया था।

अगले दिन उसका शव बरामद किया था। मृतक का चेहरे को इस तरह से काटा गया था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। करीब पांच महीने की मशक्कत के बाद पिछले साल एक सितंबर को शिनाख्त हुई। उसके बाद  परिजनों को राजाराम की पत्नी पर संदेह हुआ।  उन्होंने बताया कि इस आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव के पास से हत्यारोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। वे कहीं भागने की फिराक में थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »