19 Apr 2024, 09:05:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एटा में बलात्कार के बाद नौ साल की बालिका की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 12:36PM | Updated Date: Apr 20 2018 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दो दिन पूर्व शादी समारोह में आई सात साल की बालिका की दुराचार  के बाद हत्या किए जाने का मामला अभी ठण्डा भी नहीं पड़ कि अलीगंज क्षेत्र में एक और दंरिदे ने बलात्कार के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस सत्रों ने यहां बताया कि केल्ठा कस्बे में कल अपने चाचा के साथ लग्न समारोह में आई एक नौ साल की बालिका के साथ पिंटू नामक युवक ने बलात्कार किया

और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। स घटना को लेकर इलाके में तनाव है और एहतियातन वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी और लड़की दोनों एक ही जाति के हैं । अलीगंज थाना में मृतक बच्ची के परिजनों की तहरीर पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 302,376, और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »