20 Apr 2024, 09:49:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार तड़के सड़क परिवहन निगम की बस और कार की हुई टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और उसमें फंसे लोगों और शवों को कार काटकर निकालना पड़ा।
पुलिस के अनुसार मेरठ के कस्बा मवाना के आमेड़ा आदिपुर निवासी हरपाल के पुत्र विक्की की बारात मेरठ हापुड़ रोड पर स्थित खरखैदा क्षेत्र के गांव अकेली में  आई थी। गुरुवार तड़के शादी में शामिल होने के बाद विक्की के दोस्त कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। मेरठ शहर के करीब पांच किलोमीटर दूर लोहिया फार्म हाउस के निकट कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान दूसरी ओर से तेज गति से आ रही सड़क परिवहन निगम की बस ने कार को टक्कर मार दी। कार दो भागों में टूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार को काटकर उसमें फंसे लोगों को निकाला लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां  एक घायल ने दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »