25 Apr 2024, 15:09:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

पुलिस को महज आठ घंटों में मिली यह बड़ी कामयाबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 2:50PM | Updated Date: Mar 20 2018 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में रहने वाले छात्र के अपहरण की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तड़के करीब पौने तीन बजे भैंसाकुण्ड के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख  बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें अजय राय नामक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हथियार बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश मूल रुप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और यहां महानगर इलाके में रहीमनगर न्यू बस्ती में रहता है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि बदमाशों ने हजरतगंज इलाके के रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार अनूप अग्रवाल के 17 वर्षीय पुत्र 11वीं के छात्र अरनव का उस वक्त अपहरण कर लिया जब उसका वाहन चालक उसे परीक्षा दिलाने के लिए सीतापुर लेकर जा रहा था। पुलिस ने अपहरण के आठ घंटे बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर अरनव को मुक्त करा लिया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »