20 Apr 2024, 10:48:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में सिरफिरे का शिकार बनी एक और युवती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 1:54PM | Updated Date: Mar 20 2018 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला स्थित थाना साहिबाबाद इलाके में बदमाशों ने एक युवती को अपना निशाना बनाया। मंगलवार सुबह घर से दफ्तर के लिए निकली युवती पर बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई। युवती को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि घटना करीब सुबह 10:00 बजे की है। जब पंजाब नेशनल बैंक में सहायक प्रबंधन के पद पर कार्यरत युवती रोजमर्रा की तरह ऑटो से अपने ऑफिस जा रही थी, इसी दौरान मोहन नगर चौराहे के नजदीक बाइक सवार युवकों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। ज्वलनशील पदार्थ  युवती के कंधे और गर्दन के नजदीक लगा। युवती को झुलसी हुई अवस्था में अस्पताल में  भर्ती करवाया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »