29 Mar 2024, 14:23:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्व सांसद एवं मंत्री खुर्शीद अहमद का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 7:09PM | Updated Date: Feb 17 2020 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद खुर्शीद अहमद का बीती रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। अहमद की गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी। उन्हें नूंह में सोमवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके परिवार में तीन बेटे आफताब अहमद, महताब अहमद, अंजुम अहमद और बेटी रुखसाना हैं।  उनके बेटे आफताब नूंह से मौजूदा कांग्रेस विधायक हैं। महताब वकील हैं और अंजुम पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में  वकील हैं। अहमद का जन्म 20 जून 1934 में हुआ था। वह संयुक्त पंजाब विधानसभा के भी विधायक रहे थे। इसके बाद हरियाणा अलग राज्य बना तो वह वर्ष 1968,1977, 1987 और 1996 में विधायक बने।

वर्ष 1988 में वह फरीदाबाद से लोकसभा सांसद भी रहे। अपने राजनीतिक सफर के दौरान श्री अहमद दो बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अहमद के निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिवंगत नेता को याद करते हुए पार्टी और समाज के प्रति उनके योगदान का जिÞक्र किया। उन्होंने कहा कि श्री अहमद के साथ राजनीतिक ही नहीं पारिवारिक सम्बंध भी थे। श्री अहमद एक जन नेता थे। लोगों से उनका लगाव और जन सेवा का जज्बा असाधारण था। उन्होंने श्री अहमद के पैतृक गांव नूंह पहुंंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »