29 Mar 2024, 03:28:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अवस्थी ने दिए अयोध्या में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दिए दिशा-निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 1:02AM | Updated Date: Feb 17 2020 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी ने अयोध्या में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अवस्थी ने रविवार को यहां अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान कन्ट्रोल रूम में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने प्रजेंटेशन दिया। समीक्षा बैठक में डीजीपी ने अयोध्या में लागू सुरक्षा योजना का मौके पर जाकर मूल्यांकन कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में स्थानीय अधिकारियों से व्यापक विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस महनिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र, आयुक्त अयोध्या मण्डल, जिलाधिकारी अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »