19 Apr 2024, 17:21:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारत अर्थव्यवस्था चिंताजनक : यशवंत सिंहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 5:12PM | Updated Date: Jan 28 2020 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। मुंबई से गांधी शांति संदेश यात्रा लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में पहुंचे पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिंहा ने कहा है कि एक तरफ जहां देश में प्रजातंत्र खतरे में है, वहीं अर्थव्यवस्था को लेकर पूरी दुनिया भारत की स्थिति से चिंतित है। सिन्हा ने समाजवादी पार्टी(सपा)कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चिंताजनक है।
 
उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश में प्रजातंत्र खतरे में है, वहीं अर्थव्यवस्था को लेकर पूरी दुनिया भारत की स्थिति से चिंतित है। उन्होंने अर्थव्यवस्था की खराब हालत के पीछे वजह गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विरासत में मिले समस्याओं का सही ढंग से समाधान नहीं किया। बैंकों में एनपीए की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
 
गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम नोटबंदी का तुगलकी फरमान, जीएसटी को गलत ढंग से पेश किया जाना रहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम पहले कृषि क्षेत्र फिर छोटे और मंझोले उद्योगों पर पड़ा।  अब इसका असर पूरे देश में नजर आ रहा है। सिन्हा ने नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर हुई हिंसा की न्यायिक जांच की मांग। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीएए से धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। सीएए का लाया जाना सरकार की सिर्फ नौटंकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »