19 Apr 2024, 23:49:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गणतंत्र दिवस पर भारत- नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 8:01PM | Updated Date: Jan 24 2020 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में भारत नेपाल सीमा से सटे देवी पाटन मंडल के गोंडा, बहराइच , बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा सीमा पार से किसी प्रकार की गड़बड़ी कर खलल डालने की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया है। देवीपाटन मंडल के उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह ने बताया कि, गृह मंत्रालय और खुफिया इनपुट की रिपोर्ट पर सुरक्षात्मक दृष्टि से मंडल के तीन जिलों बलरामपुर , बहराइच और श्रावस्ती की करीब 243 किलोंमीटर खुली सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के नौवीं, 50वीं , सातवीं और आठवीं वाहिनी के महिला व पुरुष जवानों को तैनात किया गया है।
 
सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। चौकसी बढ़ा दी गयी है। उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा के रुपैडिहा व बढ़नी, जंगली दुर्गम रास्तों , पगडंडियों , गैर परम्परागत रास्तों के अतिरिक्त बहराइच -रुपैडिहा , गोण्डा -बढ़नी रेल प्रखंड पर संचालित रेलगाड़यिों , सड़क मार्ग पर बसों , दोपहिया और चौपहिया वाहनों से इस पार से उस पार हर आने जाने वालों की जवान सघन तलाशी लेकर गहन पड़ताल में जुटे है। इसके अतिरिक्त सीमा क्षेत्रों के आसपास बने मदरसों , धर्मशालाओं, शरणालयों, होटलों और रिश्तेदारों के घरों पर ठहरने वाले लोगों के बारे में जानकारियां जुटा कर उनकी पड़ताल की जा रही है।
 
सिंह ने बताया कि रेलगाड़यिों में रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के साथ एस एस बी के जवान भी सन्दिग्ध यात्रियों की सघन रूप तलाशी लेने में जुटे है। संदिग्ध पर्दानशीन महिलाओं की तलाशी के लिये चप्पे चप्पे पर महिला शाखा की टुकडिया लगायी गयी है। इसके अलावा जिले के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों , चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलो को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते , स्वान दल , मेटल डिटेक्टर, अग्निशमन दल, क्विक रेस्पांस टीम, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों को चप्पे चप्पे पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस अधीक्षकों को कड़े सुरक्षा इंतजामों के लिये निर्देशित कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »