19 Apr 2024, 07:28:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सपा-कांग्रेस प्रायोजित है मुस्लिम महिलाओं का धरना : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:34AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने पुराने लखनऊ के घंटाघर में मुस्लिम महिलाओं के धरने को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का प्रायोजित कार्यक्रम करार दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा चन्द्रमोहन ने रविवार को कहा कि उपद्रवियों पर हो रही कार्रवाई को रोकने के लिए ही इन दोनों पार्टियों ने घंटाघर में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन प्रायोजित कराया है। जनता इन पार्टियों की कारस्तानियों को अच्छी तरह समझ रही है। यही वजह है कि सपा और कांग्रेस से हर तरह का लालच देने के बावजूद ही चंद मुस्लिम महिलाएं ही धरने पर बैठी हैं। उन्होने कहा कि इन मुस्लिम महिलाओं को जनता तो दूर उनके परिवार वालों का ही समर्थन नहीं मिल रहा है।
 
सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा से मुस्लिमों को अपनी कठपुतली बना के रखा है। ये पार्टियां जब चाहती हैं वोट के लिए मुस्लिमों को आगे कर देती हैं लेकिन उनकी बेहतरी के लिए कोई काम नहीं करतीं। डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार लगातर मुस्लिम महिलाओं की बेहतरी और उन्हें अन्याय से बचाने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी सामाजिक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की घोषणा की है। इसके अलावा भाजपा सरकार तीन तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को छह हजार रुपए सालाना की आर्थिक मदद भी देने जा रही है। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यह प्रयास आगे और प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »