20 Apr 2024, 03:00:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गरीबों का खाना, बाटी चोखा बन गया शाही भोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:50PM | Updated Date: Nov 12 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। कभी अभावग्रस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्य बिहार  के कुछ जिलों के गरीबों का मुख्य भोजन रहा बाटी-चोखा अब बदलते जमाने में  शाही लोगों का पसन्दीदा भोजन बनता जा रहा है। प्रदेश के अभावग्रस्त देवरिया, गोरखपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर,आजमगढ़, बस्ती, कुशीनगर आदि जिलों समेत बिहार के जिले सीवान, छपरा, गोपालगंज,  पश्चिम चम्पारण आदि जिलों में बाटी चोखा गरीब लोगों का मुख्य भोजन हुआ करता  था। बदलते जमाने में गरीबों का यह भोजन बड़े-बड़े लोगों का शाही भोजन बन गया है। अब तो बाटी चोखा शादी ब्याह और पार्टियों के साथ बड़े लोगों का  शौकिया भोजन बनता जा रहा है। इसे पहले गरीबों का मुख्य भोजन कहा जाता था।  गांव के गरीब लोग कण्डे को जलाकर उस पर बाटी चोखा बनाते थे । बलिया निवासी अनूप ने बताया कि  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर बाटी चोखा के शौकीन थे।
 
उन्होंने  गरीबों के इस भोजन को पूर्वी उत्तर प्रदेश से ले जाकर देश की राजधानी  दिल्ली तक बड़े-बड़े लोगों को इसका स्वाद चखाया था। पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस भोजन को चन्द्रशेखर ने दिल्ली में भी  पहचान दिलवाई। आज के समय में बाटी चोखा कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, पटना के साथ  मुम्बई और गुजरात के अहमदाबाद में भी दुकानों पर आसानी से मिल जाया करता  है। यह भोजन स्वास्थ्य के द्दष्टिकोण से भी हितकर माना जाता है। देवरिया शहर में बाटी चोखा की 25 से अधिक दुकाने खुली हैं, जहां लोग  शौकिया तौर पर भोजन करते दिखाई पड़ते हैं। बाटी चोखा के दुकानदार रामलाल ने  बताया हमारे दुकान पर गरीब से लेकर बड़े लोग बाटी चोखा खाने आते हैं। दिन  में ऐसे लोग आते हैं जो कम पैसे में अपनी भूख शांत करते हैं, लेकिन 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »