19 Apr 2024, 22:30:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

उप्र में 69 नागर निकायों में अंत्येष्टि स्थलों के लिए 25.6721 करोड़ जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 12:04AM | Updated Date: Nov 11 2019 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 69 नागर निकायों में अंत्येष्टि स्थलों के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए 25.6721 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन के निर्देश पर नगर विकास विभाग द्वारा संचालित शहरी क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थलों के विकास योजना के तहत प्रदेश के 69 नागर निकायों में अंत्येष्टि स्थल के विकास तथा जीर्णोद्धार के लिए 25.6721 रुपये (पच्चीस करोड़ सरसठ लाख इक्कीस हजार रुपये मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि श्री टण्डन ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस धनराशि से नागर निकाय उक्त कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करायें। उन्होंने कहा कि इस धनराशि का उपयोग किसी अन्य मद में न किया जाय।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »