29 Mar 2024, 11:38:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों में तेजी से आयी कमी: अवस्थी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:02AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों कमी आई है और जो भी प्रकरण है उन्हें जल्द निस्तारित किया जाय। अवस्थी आज लोकभवन स्थित कमाण्ड सेंटर मे आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाईन के लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन से लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आयी है।  उन्होंने कहा कि विगत महीनों में लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणो का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप आज लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों की संख्या में काफी कमी आयी है।
 
अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों को समयबद्ध रूप से निस्तारित कराया गया। जिससे विगत तीन माह में गृह विभाग के लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों की संख्या में काफी कमी आयी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आईजीआरएस के डिफाल्टर प्रकरणों की संख्या 4500 से 4700 तक थी, जिसकी निरन्तर समीक्षा कर तथा फील्ड स्तर तक जाकर निस्तारण करने के उपरान्त अब डिफाल्टर प्रकरणों की संख्या 666 तक आ गयी है।
 
अवस्थी ने लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों को तेजी से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये और कहा कि लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों को अत्यन्त कम किया जाय। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए, उनके त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जोनवार समीक्षा कर प्रकरणों का शीघ्रता के साथ निस्तारण करायें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »