26 Apr 2024, 00:52:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 2:41AM | Updated Date: Oct 23 2019 2:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों बदमाश और एक कास्टेबल घायल हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर विजयनगर पुलिस ने सजवान नगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर चेंिकग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमें कांस्टेबल विशाल राठी घायल हो गया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में रिजवान और सोनू उर्फ मुर्सलिम घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, लूट के 10 हजार रुपया, एक मोबाइल फोन, दो तमंचे और कारतूस आदि बरामद किए। उन्होंने बताया कि  गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती  आदि के लगभग 12 मामले पंजीकृत हैं। दोनों बदमाश विजय नगर थाने पर दर्ज मामले में वांछित थे। उनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »