19 Apr 2024, 05:21:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झांसी में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से मिलावटखोरों में मचा हडकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 7:35PM | Updated Date: Oct 20 2019 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। दीपावली के त्योहार से पहले खाने पीने के सामान विशेषरूप से मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली सामाग्री में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की मुहिम के तहत शनिवार को लगभग साढे लाख का मिलावटी घी पकड़ा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश द्विवेद्वी ने बताया कि दीपावली पर ‘‘ एक युद्ध मिलावट के विरूद्ध’’ अभियान के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ एक मुहिम शुरू की गयी है। इसी के  तहत विभाग की दो टीमें बनायीं गयीं ,एक टीम ने सुभाषगंज बाजार में स्थित सिंघल घी भंडार पर छापा मारा ।
 
मौके से अन्य ब्रांड का 1665 किलो घी टिनों में लूज पाया गया और पॉलीथीन में 40 किलो घी बरामद किया गया । इस घी की बाजार कीमत साढे आठ लाख के आसपास है। घी के दो नमूने लेकर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजे गये हैं। दूसरी टीम ने  अनिल नमकीन भंडार से नमकीन के दो नमूने  लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये। इसके अलावा विभाग की टीम ने बिजौली में नमकीन के एक गोदाम पर भी छापा मारा । उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति न तो होलसेल और न ही रिटेल का किसी तरह का लाइसेंस पेश कर पाया। गोदाम को सील कर दिया गया है ताकि संबंधित व्यक्ति कार्यालय आकर पूरे दस्तावेज दिखा सके।
 
द्विवेद्वी ने बताया कि विभाग द्वारा शुरू किये गये अभियान के तहत मिलावटखोरों को चिंहित कर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों को भी मिलावटखोरों के बारे में सही सूचना देने के बारे में जानकारी दी साथ ही कहा कि सटीक जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा लेकिन गलत या भ्रामक सूचना देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से मिलावटखोरों के बीच जबरदस्त हडकंप मचा हुआ है। 
                
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »