28 Mar 2024, 17:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा की जनविरोधी नीति से किसान और युवा निराश : हेमंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 12:47AM | Updated Date: Oct 15 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने आज कहा कि सभी मोर्चे पर पूरी तरह विफल राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पिछले पांच वर्षों की जनविरोधी शासन-व्यवस्था से किसान] युवा और व्यवसायी समेत सभी वर्ग के लोगों को निराश होना पड़ा है। सोरेन ने यहां मसलिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकार की जनविरोधी नीति के कारण किसान आत्महत्या करने को विवश हैं।
 
सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार मुहैया में विफल रही है। इस कारण रोजगार की तालाश में बड़ी  संख्या में युवा पलायन कर रहे है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में पद रिक्त पड़े हैं और सरकार आउटसोर्सिंग कम्पनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से युवाओं को कम मजदूरी पर रोजगार मुहैया कराने का दावा कर रही है। शिक्षक सहित अन्य पदों पर पैरवी और पैसे लेकर राज्य से बाहर के लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। राज्य में अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »