24 Apr 2024, 08:51:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अगले छह वर्ष तक हिमालय पर मौन व्रत धारण करेंगी: उमा भारती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 7:12PM | Updated Date: Sep 18 2019 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि वे अगले छह वर्ष तक हिमालय पर रहकर मौन व्रत धारण करेंगी। उमा भारती ने बुधवार को यहां ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 50वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ की पांचवीं पुण्यतिथि समारोह में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के समापन अवसर पर कहा कि वह कल हिमालय से आयी हैं और आज ही हिमालय जायेंगी। उन्होंने कहा कि वह वहां छह वर्ष तक मौन रहकर जीवन व्यतीत करना चाहेंगी।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में गंगा निर्मल हो जायेगी और यदि गंगा पर कोई संकट आया तो वह प्राण देने से भी नहीं चूकेंगी। साध्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सैंकडों किलोमीटर क्षेत्र में गंगा बह रही है। आशा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा को अविरल और निर्मल रखने में महत्व पूर्ण भूमिका निभायेंगे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के विषय भारती ने कहा कि वहां भव्य मंदिर के अतिरिक्त कुछ भी नहीं हो सकता और आशा व्यक्त किया कि यह शुभ घडी जल्द आने वाली है कि भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »