28 Mar 2024, 23:29:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केन्द्र के बाद उत्तर प्रदेश में भी जलशक्ति मंत्रालय अस्तित्व में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 11:06AM | Updated Date: Aug 23 2019 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रिमंडल में शामिल नये मंत्रियों को विभाग आवंटित करने के साथ ही कई मंत्रियों के विभाग बदले गये है जबकि केन्द्र सरकार की तर्ज पर राज्य में जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार को मंत्रिमंडल में शामिल किये गये 18 नये और प्रोन्नति प्राप्त पांच मंत्रियों को गुरूवार देर रात उनके विभाग आवंटित कर दिये गये। मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों समेत 25 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 22 राज्यमंत्री शामिल है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि अस्तित्व में आये जलशक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से कैबिनेट मंत्री बनाये गये डा महेन्द्र सिंह को दी गयी है जबकि श्री सिद्धार्थनाथ सिंह से स्वास्थ्य और नंदगोपाल नंदी को स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है। उन्होने बताया कि हालांकि उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा के पोर्टफोलियो में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
श्री मौर्य के पास लोक निर्माण विभाग समेत तीन महत्वपूर्ण विभाग है जबकि डा शर्मा माध्यमिक औ उच्च शिक्षा सहित तीन अन्य विभागों के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास गृह,राजस्व,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति,खनन,रजिस्ट्रेशन,जेल,नियुक्ति, सूचना और निर्वाचन समेत 37 विभागों की जिम्मेदारी है।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »