28 Mar 2024, 22:01:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी ने गाजियाबाद में सफाई कर्मियों की मौत पर जताया शोक, दिये जांच के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 4:26PM | Updated Date: Aug 22 2019 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सीवर सफाई के दौरान पांच सफाई कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने यहां जारी शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता एवं घटना की जांच कराने के आदेश दिये है। मुख्यमंत्री ने जल निगम के प्रबन्ध निदेशक को मृतकों के परिजनों को दस दस लाख रुपये की सहायता राशि अविलम्ब प्रदान करने तथा घटना के कारणों की जांच कर दो दिन में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »