19 Apr 2024, 23:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : नाबालिग भाइयों ने किया 6 वर्षीय बच्ची से बलात्कार, फिर की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 2:21PM | Updated Date: Aug 22 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो नाबालिग भाइयों ने छह वर्षीय एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची मंगलवार दोपहर को लापता हो गई थी। उसे अंतिम बार आरोपियों के घर के पास खेलते हुए देखा गया था। बच्ची जब घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने उसे ढूंडने की कोशिश की और बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी।
 
खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूनम ने कहा कि तलाशी अभियान रात भर चला। बच्ची का शव बुधवार को तब मिला जब आरोपियों की मां ने पुलिस के सामने कबूल किया कि जब उसे पता चला कि उसके बेटों ने बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी है तो उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने बेटों की मदद की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »