29 Mar 2024, 12:37:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रसपा और बसपा नेता ने समर्थको संग थामा भाजपा का हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 7:09PM | Updated Date: Aug 18 2019 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। विपक्षी दलों के नेताओं के भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होने के सिलसिले के बीच रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा नेता संजू चौधरी अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अविनाश चौहान तथा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने इन लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि भाजपा देशहित के कार्यों में संलग्न है इसलिए वे पार्टी में आए हैं।

जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने इन लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित एवं संस्कारित है। नए आए लोगों को भी इस गुण को धारण करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनने जा रहा है। सभी को मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश के लिए कार्य करना है। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक प्रशांत राव चौबे, महामंत्री अन्नू गुप्ता,अजय धाकरे, शिवाकांत चौधरी, कृपानरायन तिवारी, जितेंद्र गौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यम राजपूत मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने वाले दोनों नेताओं के साथ आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »