28 Mar 2024, 21:32:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलरामपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:16AM | Updated Date: Aug 18 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश की बलरामपुर पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के 10 कार्यकर्ताओ को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रो ने शनिवार को बताया कि पचपेडवा नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि और भारतीय किसान युनियन(भानु गुट) के कार्यकर्ताओ के बीच हुए मारपीट के मामले मे पुलिस ने किसान युनियन के कार्यकर्ता मोहम्मद आलम, फारूख, साबिर अली, अकबर, सद्दाम, सलमान, किताबुल्लाह, चाँद, शाहिद, सलीम के अलावा 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होने बताया कि स्थानीय जनसमस्याओ को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ता पचपेडवा नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे।
 
प्रदर्शन स्थल पर पहुचे नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि मंजूर आलम और किसान युनियन के कार्यकर्ताओ के बीच जमकर मारपीट हुई। शनिवार को भाकियू जिला अध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा ने अपर जिला अधिकारी अरूण कुमार को ज्ञापन सौपा और मामले की निष्पक्ष जाँच कराकर कार्यवाही की मांग की। उन्होने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के विरूद्ध कार्यवाही नही की गयी तो यूनियन पंचायत बुलाकर आंदोलन को बाध्य होगी। उन्होने बताया कि पुलिस ने नगर पंचायत के कर्मचारी रामधीरज की तहरीर पर पचपेडवा थाने मे भाकियू के दस कार्यकर्ताओ को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »