29 Mar 2024, 12:23:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंटवारे के समय पाकिस्तान नहीं जाने की मुस्लिमों को मिल रही है सजा : आजम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 2:23AM | Updated Date: Jul 21 2019 2:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। विवादित बयानों के लिये चर्चित समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद मोहम्मद आजम खां ने शनिवार को कथित रूप से कहा कि 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान नही जाने की सजा देश के मुस्लिम समुदाय को दी जा रही है। रामपुर के सांसद ने आरोप लगाया कि भीड़ तंत्र की शक्ल में मुस्लिमों को प्रताड़ति किया जा रहा है। उन्होने कहा ‘‘ हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं चले गये। उन्होने भारत को अपना देश समझने की गलती क्यों की। मौलाना आजाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू,सरदार पटेल और यहां तक बापू ने मुस्लिमों को पाकिस्तान नहीं जाने की अपील की थी। ’’

खां ने दावा किया कि मुस्लिम देश में सम्मानजनक जीवन जीने में असमर्थ है। हम 1947 से बहुत घृणित जीवन जी रहे हैं, और हम इससे बहुत शर्मिंदा हैं। सपा नेता का यह बयान बिहार के सारण जिले में माब लिचिंग की घटना के बाद आया है जहां भैंस चुराने के आरोप में भीड ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। उन्होने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार उनके खिलाफ जमीन विवाद जबरन थोप रही है। इसका कारण है कि उन्होने भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को करारी शिकस्त दी है। गौरतलब है कि योगी सरकार ने हाल में खां का नाम एंटी भू माफिया पोर्टल में डाल दिया था। सरकार का कहना है कि सपा सांसद के खिलाफ जमीन हडपने के कई मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »