25 Apr 2024, 11:49:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवरिया में भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 1:36AM | Updated Date: Jul 21 2019 1:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का दो दिवसीय वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में देवरिया के सांसद डा। रमापति राम त्रिपाठी,सांसद रविन्द्र कुशवाहा,जिलाध्यक्ष डा। अन्तर्यामी सिंह, विधायक काली प्रसाद,क्षेत्रीय मंत्री विन्दा कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।
 
कार्यक्रम के पहले सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डालते हुये क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के बंटवारे के बाद इस देश के अंदर की सभ्यता और संस्कृति को लेकर अजीब सी स्थिति पैदा हो गयी थी। देश की एकता,सभ्यता और अखंडता को बचाने के लिये ही डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की। बाद में इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैयों ने देश पर आपातकाल थोप दिया था।आपातकाल के बाद विपक्षी दलों ने जनता पार्टी बना इंदिरा के खिलाफ मैदान में उतरे।लेकिन नेताओ के आपसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की वजह से जनता पार्टी टूट गयी।
 
सिंह ने पार्टी का इतिहास बताते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल पं श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ है।शुरुआत में पार्टी असफल रही और 1984 के आम चुनावों में केवल दो लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही। इसके बाद राम जन्मभूमि आंदोलन ने पार्टी को ताकत दी। कुछ राज्यों में चुनाव जीतते हुये और राष्ट्रीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुये 1996 में पार्टी भारतीय संसद में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। इसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जो 13 दिन चली। 1998 में आम चुनावों के बाद भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का निर्माण हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी जो एक वर्ष तक चली।
 
इसके बाद आम-चुनावों में राजग को पुन: पूर्ण बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपना कार्यकाल पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को 2004 के आम चुनाव में  हार का सामना करना पड़ा और अगले दस वर्षों तक भाजपा ने संसद में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाई। 2014 के आम चुनावों में राजग को गुजरात के लम्बे समय से चले आ रहे मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत मिली और 2014 में सरकार का बनायी। इसके अलावा दिसम्बर 2017 के अनुसार भारतीय जनता पार्टी भारत के 29 राज्यों में से 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है।आज भाजप विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
 
द्वितीय सत्र नये भारत के निर्माण में हमारी भूमिका पर क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि अगर विचारों को जनता ने मानते हुये विश्व की सबसी बड़ी पार्टी बनाया है तो हमारी जिम्मेदारी है कि जनता के विश्वास को पूरा करे।नये भारत का निर्माण हम करने का प्रयास कर रहे है और उसकी ओर बहुत तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। हम कार्यकर्ता बस सरकार की योजनाओं से जिस दिन सारे देश को जोड़ देंगे नये भारत का सपना मूर्त रूप में आ जायेगा।जब हर हाथ को काम होगा,हर सर को छत होगा,कोई बेरोजगार नहीं होगा और सब आत्मनिर्भर होंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »