29 Mar 2024, 18:01:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बहुचर्चित वकील हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 5:19PM | Updated Date: Jul 20 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बहुचर्चित अधिकवक्ता एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष ओम मिश्रा हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक  अभिषेक सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि गत 15 जुलाई को जेठवारा क्षेत्र में अधिवक्ता ओम मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने दो 25 -25 हजार रूपये के इनामी बदमाशों रऊफ व महेंद्र यादव को बढ़नी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तो में रऊफ बेलाही गांव तथा महेंद्र यादव राम लाला का पुरवा निवासी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »