19 Apr 2024, 09:24:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवसेना ने ताजमहल में किया आरती करने का ऐलान - बड़ी सुरक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 4:48PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। यूपी के आगरा में सावन मास में ताजमहल में आरती करने के शिवसेना के ऐलान के बाद पुरातत्व विभाग की स्मारक के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा की मांग को जिला प्रशासन ने अपनी सहमति दे दी है। अधीक्षण पुरातत्वविद बसंत स्वर्णकार ने जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार को इस संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि ताज में पूर्व में कभी भी कोई पूजा अर्चना एवं महाआरती नहीं हुई है। बीते दिवस प्रेसवार्ता के दौरान शिवसेना के प्रदेश उपप्रमुख वीनू लवानिया ने कहा था कि ताजमहल, तेजो महालय है और हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »