18 Apr 2024, 22:50:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ में संदिग्ध हालत में निजी अस्पताल के प्रबंधक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 11:40AM | Updated Date: Jul 17 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में बुधवार तड़के संदिग्ध हालत में एक निजी अस्पताल के प्रबंधक की मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक (देहात) एवं कार्यवाहक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोमतीनगर के विश्वास खंड निवासी 31 वर्षीय विश्वजीत सिंह पुण्डीर तड़के करीब दो बजे अपनी मांग के पास गये और कहा कि वह गिर गये है।
 
घायल अवस्था में विश्वजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।  उन्होंने बताया कि उनके घर के एक कमरे में बीयर एवं शराब की बोतल भी मिली है। घर काफी बड़ा है और जगह-जगह खून के धब्बे लगे हैं । विश्वजीत एक निजी अस्पताल में प्रबंधक के रुप में कार्यरत थे। पुलिस मामले की अन्य बिन्दुओं पर भी छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »