18 Apr 2024, 18:06:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के करेली थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद कानपुर राजमार्ग पर कलवार मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को  इलाहाबाद स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होने बताया कि फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के गुलगुला गांव निवासी आदित्य सिंह अपने साथी लवलेश सिंह के साथ बाइक से शीतला धाम कड़ा गंगा स्रान के लिए जा रहा था। अनवर मोड़ के पास कानपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें आदित्य सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई और उसका साथी लवलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »