19 Apr 2024, 18:54:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाराणसी के 80 लेखपालों दिये गए लैपटॉप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 12:56AM | Updated Date: Jun 27 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के 80 लेखपालों को ‘ई-डिस्ट्रिक्ट योजना’ के तहत बुधवार को यहां लैपटॉप दिये किये गये हैं। राजातालाब तहसील परिसर सभागार में आयोजित एक समारोह में विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने 80 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लेखपालों को जहां लैपटॉप मिलने से कार्य करने में सुविधा होगी, वही किसानों की दुश्वारियां भी कम होंगी।

सिंह ने कहा कि डिजिटलीकरण और कम्यूटरीकरण से राजस्व विभाग को मजबूत आधार मिलेगा। तकनीक के बेहतर उपयोग से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही संगठित अपराध पर भी अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। ‘ई-डिस्ट्रिक्ट योजना’ के तहत लेखपालों को पहले स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किये गये थे। उन्होंने कहा कि लेखपालों के पास लैपटॉप होने से आय, जाति, निवास जैसे प्रमाणपत्रों के अलावा अन्य सेवाएं लोगों को आसानी से उपब्ध होंगी। समारोह में जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सतीश पाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »