25 Apr 2024, 07:12:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

पूर्व विधायक की बहू का शव फंदे पर लटका मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 4:27PM | Updated Date: Jun 26 2019 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के शिवकुटी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सोरांव क्षेत्र से पूर्व विधायक रंग बहादुर पटेल की बहू प्रियंका पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवकुटी क्षेत्र के तेलियरगंज स्थिति आवास में प्रियंका अपने पति अनुराग पटेल के साथ रहती थी।

अनुराग ने दूसरे कमरे में प्रियंका का शव छत के कुडे में रस्सी के फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका के पिता और भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »