29 Mar 2024, 12:28:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

जौनपुर में मनाया गया पहली महिला मुख्यमंत्री का 111 वां जन्मदिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 1:07PM | Updated Date: Jun 25 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सरांवा गाव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रत संग्राम सेनानी एवं  देश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी का 111 वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक मोमबत्ती एवं अगरबत्ती जलाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
 
शहीद स्मारक पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी का जन्म आज ही के दिन 1908 में हरियाणा के अम्बाला में हुआ था। इंद्रप्रस्थ कालेज और पंजाब विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ( बीएचयू ) में प्रोफेसर बनीं। 1936 में उन्होंने आचार्य कृपलानी से विवाह किया। 1963 से 1967 तक वे उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं।
 
वे उन चंद महिलाओं में शामिल हैं , जिन्होंने बापू के करीब रहकर देश की आज़ादी की नींव रखीं। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने से पहले वह दो बार लोकसभा की सदस्य भी चुनीं गईं थीं। एक दिसंबर 1974 को दिल्ली में इनका निधन हो गया। इस अवसर पर डॉ धरम सिंह मैनेजर पांडेय , अनिरुद्ध सिंह , दिशा , मंजीत कौर सहित अनेक लोग मौजूद थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »