29 Mar 2024, 01:33:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वाराणसी पहुंचे PM मोदी - काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, सुरक्षा के भारी बंदोबस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 11:17AM | Updated Date: May 27 2019 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित सांसद नरेंद्र मोदी आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने किया।
 
मोदी के आगमन को लेकर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मोदी ने यहां सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया और विशेष पूजा की। इसके बाद मोदी भाजपा कार्यकतार्ओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान कई जगह लोग उनका पुष्पों से स्वागत भी करेंगे। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
 
प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। मोदी के आने-जाने के मार्ग में अर्धसैनिक और विशेष सुरक्षा दलों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया हैं। मोदी इस दौरान कार्यकतार्ओं और वाराणसी की जनता को धन्यवाद भी देंगे। प्रधानमंत्री मोदी 12.30 बजे तक वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले रविवार को गुजरात यात्रा के दौरान पीएम अपनी मां हीराबेन से भी मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और कुछ देर उनके साथ बैठकर बातचीत की। इस दौरान उनके कई रिश्तेदार भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »