29 Mar 2024, 06:54:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मऊ।  उत्तर प्रदेश में मऊ के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र में रविवार को तमसा नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। पुलिस ने बताया कि रघुनाथपुरा निवासी इकबाल अहमद का 24 वर्षीय पुत्र आमिर सऊदी से अभी चार दिन पहले ईद मनाने के लिए अपने घर आया था।
 
रविवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए खेदूपुरा के पास नदी में गया था, उसी समय वह नदी में डूबने लगा। आसपास नहा रहे लोगों ने बचाने के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक वह डूब चुका था। पुलिस के गोताखोर युवक की तलाश मे जुटे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »