25 Apr 2024, 12:05:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बुलंदशहर में बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 3:30PM | Updated Date: May 25 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तर प्रदेश। में बुलन्दशहर स्थित जिला कारागार में शनिवार को एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि पहासू क्षेत्र के कस्बा पहासू निवासी नवरत्न बलात्कार के एक मामले में 25 अक्टूबर 2018 से जिला कारागार में निरूद्ध  था। नवरत्न के बेटे की बहू ने ही उस पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए पहासू थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
 
पहासू थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।पहासू पुलिस ने बताया कि इस दरमियान नवरत्न के बेटे ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उन्होंने बताया कि बहू द्वारा लगाया गये लांछन व बेटे की मौत से बंदी नवरत्न डिप्रेशन में था। जिला जेल के डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने नवरत्न के डिप्रेशन में रहने की पुष्टि करते हुए बताया कि जेल कर्मचारी अकसर उसे समझाते रहते थे। नवरत्न ने सुबह बैरक के पीछे जाकर अपने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा आत्महत्या कर लीजिलाधिकारी अभय सिंह ने बंदी के मौत के कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये है। मामले की जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »