26 Apr 2024, 04:21:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मेरठ गंगनहर में कार गिरने से 5 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 2:05PM | Updated Date: May 25 2019 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के रोहटा क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल्ली से हिरद्वार जा रही एक कार के गंगानहर में गिरने से उसपर सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई  और एक महिला लापता है। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार दिल्ली से हरिद्वार जा रही थी। रोहटा इलाके में कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी । इस हादसे में पांच लोगों की मृतयु हो गई जबकि पांच को बचा लिया गया है। एक महिला लापता है उसकी तलाश की जा रही है। नहर से कार को निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग देवरिया के बताये गये हैं । मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »