20 Apr 2024, 12:41:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नाईक से राजभवन में मिले योगी, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 12:15AM | Updated Date: May 25 2019 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में शिष्टाचारिक भेंट की और दोनों ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राजभवन सूत्रों के अनुसार भेंट के दौरान नाईक ने प्रदेश में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था के लिये मुख्यमंत्री की सराहना की। इस मौके पर नाईक ने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न हुआ तथा कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। उन्होंने चुनाव आयोग, चुनाव में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों का अपने दायित्व का भलीभांति निर्वहन करने के लिये अभिनन्दन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प एवं अंग वस्त्र भेंटकर राज्यपाल का सम्मान किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »