24 Apr 2024, 23:25:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गाजीपुर सीट से पांच उम्मीदवारों को ही मिल पाया नोटा से अधिक मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 1:42PM | Updated Date: May 24 2019 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में संपन्न हुये लोकसभा चुनाव में गाजीपुर संसदीय सीट पर 14 उम्मीवारों में से   केवल पांच प्रत्याशी नोटा से अधिक मत पाने में सफल रहे। गाजीपुर संसदीय सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें भारतीय जनता पार्टी(भाजपा), समाजवादी पार्टी(सपा)- बहुजन समाज पार्टी(बसपा) गठबंधन, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी माले, सुभासपा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समेत कुछ अन्य क्षेत्रीय दल के साथ निर्दल भी चुनाव मैदान में शामिल थे।

गाजीपुर संसदीय सीट पर हुये चुनाव में बड़ी सख्या में लोगों ने नोटा का बटन दबाया। नोटा के पक्ष में मिले मतों ने  नौ प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया था जबकि केवल पांच उम्मीदवार नोटा से अधिक मत प्राप्त करने में सफल रहे। गाजीपुर की जनता ने मोदी लहर में भी सपा-बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को जिताया। उन्हें सबसे अधिक 51.29 मत मिले और वे सांसद चुने गये। भाजपा उम्मीवार मनोज सिन्हा के खाते में 40.29 प्रतिशत मत दिया। बसपा उम्मीवार अफजाल अंसारी 120956 मत से विजेता घोषित हुए।

गाजीपुर लोकसभा में 6831 लोगों ने किसी को भी अपना समर्थन नहीं सौंपते हुए नोटा का बटन दबाया। नोटा के समर्थन में बटन दबाने वालों की संख्या इतनी रही की नोटा की संख्या शिवपाल यादव द्वारा गठित नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, सीपीआई माले समेत कुल नौ प्रत्याशियों से अधिक मत प्राप्त किया। नोटा के पक्ष में कुल 6831 लोगों ने बटन दबाया।

जबकि निर्दल प्रत्याशी हृदय नारायण सिंह को 6221 मत मिले। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संतोष यादव 2448 मत, वेद प्रकाश निर्दल 2400 मत, राम प्रवेश शर्मा निर्दल 3392 मत, राजेश सिंह 1232, राजेश यादव 1822, भरत 949 मत, विजेंद्र वर्मा 1119 वोट मिले।  सीपीआई माले प्रत्याशी ईश्वरी कुशवाहा को 4946 मत प्राप्त हुए। कुल मिलाकर इन नौ प्रत्याशियों से अधिक मत नोटा को प्राप्त हुए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »