28 Mar 2024, 15:27:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आजमगढ़ से आठ वाहन चोर गिरफ्तार,18 बाइक बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 1:23AM | Updated Date: May 22 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ जिला पुलिस वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 18 दो पहिया वाहन बरामद किये गये पुलिस अधीक्षक प्रो त्रिवेणी सिंह ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं के बढ़ने पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और सीओ सिटी इलामारन जी के नेतृत्व में सिधारी थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, मेंहनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्त और स्वाट टीम प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार रात गिरोह के आठ सदस्यों आशीष,अभिषेक ,अनुराग ,आशुतोष ,गनेश ,रामचन्द्र ,पंकज और रामेश्वर उर्फ शैलेन्द्र को गिरफ्तार किया गया।      उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी की 18 मोटरसाइकिलों के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद किए। पकड़े गये चोरों ने पूछताछ पर  बताया कि वे लोग आजमगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रो से दो पहिया वाहन चुराकर, उनके नम्बर प्लेट बदलकर, फर्जी कागजात तैयार कर ग्राहक मिलने पर बेच देते है। गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »