29 Mar 2024, 11:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महागठबंधन के पक्ष में हो रही है वोटों की बारिश : अखिलेश यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 6:35PM | Updated Date: Apr 22 2019 6:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि मोदी सरकार की नीतियों से नाराज मतदाता नये भारत और नये प्रधानमंत्री की आस में गठबंधन पर वोटों की बरसात कर रहा है। राजकीय इंटर कालेज मैदान पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये यादव ने सोमवार को कहा कि आज देश के संविधान को खतरा है। राजनीति के स्तर में भारी गिरावट दिख रही है। भाजपा नया भारत बनाने का झूठा सपना दिखा रही है लेकिन देश को जब नया प्रधानमंत्री और नई सरकार मिलेगी तभी नया भारत बनेगा।

राजनीति में नई दिशा देनेवाला समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का मजबूत गठबंधन है। हमारा गठबंधन दिलों का है जो टूटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उसकी विफलताओं के लिए सबक सिखाने की कवायद में जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा है, महागठबंधन के पक्ष में वोटों की बारिश हो रही है। हमारे तीन दलों के गठबंधन को महामिलावट कहा जा रहा है लेकिन जो 38 दलों के साथ गठबंधन किए हुए हैं वे बतायें उनका गठबंधन महामिलावटी है कि नही।

सपा का  गठबंधन उन गरीबों का है जिन्हें सम्मान नहीं मिला है। यादव ने कहा कि अन्नदाता किसान की आत्मा खेती है। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दुगनी करने, डेढ़ गुना ज्यादा लागत मूल्य देने आदि के वादे किए थे। उनके खाद की बोरी से पांच किलो खाद की चोरी कर कम कर दिया। हमें ऐसा चौकीदार नहीं चाहिए जो बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देश के बाहर भाग जाने दे। बैंकों से 36,000 से ज्यादा उद्योगपति ऋण लेकर भारत छोड़कर चले गए। न कालाधन वापस आया और नहीं भ्रष्टाचार पर रोक लगी।

सपा अध्यक्ष ने बजेहरा, सीतापुर की सभा में नकुल दुबे के पक्ष में चुनावी सभा में कहा कि जातिगणना हो जाने पर सबको आबादी के अनुपात में भागीदारी मिलेगी। यही सामाजिक न्याय का आधार है। सोचिए भाजपा के राज में किसके अच्छे दिन आए है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। स्वच्छ भारत के नाम पर ठगा गया है। मुख्यमंत्री की ठोको नीति के चलते कहीं पुलिस ने जनता को तो कहीं जनता ने पुलिस को ही ठोंकने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने जनता से हाथी और साइकिल वाले बटन दबाकर चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »