29 Mar 2024, 07:31:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी सरकार झूठी, कांग्रेस संवारेगी किसानो का भविष्य : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 3:08PM | Updated Date: Apr 22 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठे वादे और आम आदमी को परेशान करने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी किसानो और गरीब तबके के उत्थान के लिये कृतसंकल्प है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी पी एल पुनिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये गांधी ने सोमवार को कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में किये गये एक भी वादे को निभा पाने में मोदी सरकार विफल साबित हुयी है।
 
इस सरकार ने देश के सिर्फ 15 लोगों का भला किया है जबकि किसान,मजदूर और युवा पहले से ज्यादा परेशान हुआ है। उन्होने कहा कि रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार पिछले पांच साल में एक लाख युवाओं को भी नौकरी नहीं दे सकी वहीं नोटबंदी और जीएसटी के चलते गरीब और किसानों को बैंकों की कतार में खड़ा कर दिया गया। जीएसटी लागू होने से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ।
 
गांधी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हित के लिए ऐतिहासिक काम करने जा रही है। केंद्र में सरकार बनी तो इस बार दो बजट होंगे, जिसमें एक राष्ट्रीय बजट तो दूसरा किसानों के लिए एक बजट होगा। देश में किसी भी किसान को कर्जा ना लौटाने पर जेल नहीं भेजा जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार यदि सत्ता में आती है तो गरीब लोगों के लिए न्यूनतम आय गारंटी योजना शुरू की जायेगी।
 
दुनिया की सबसे बड़ी इस योजना के तहत देश के करीब 20 प्रतिशत परिवारों यानी करीब पांच करोड़ लोगों को न्यूनतम आय के तौर पर सालाना 72000 रुपये दिए जाएंगे। यह रकम महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। गरीबों को इस योजना का लाभ देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाए बिना दिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »