20 Apr 2024, 00:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

गुण्डों एवं भ्रष्टाचारियों ने किया है मोदी के विरुद्ध गठबंधन:डा जोशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 10:23PM | Updated Date: Mar 26 2019 10:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संतकबीरनर। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन पर निशाना साधते हुए इसे गुण्डों और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन करार दिया। डा0 जोशी मंगलवार को यहां जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प प्रचार अभियान को संबोधित करते हुए विरोधियों की जमकर आलोचना की । उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध भी जमकर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें दीदी कहने में भी शर्म आती है।
 
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी के डर से प्रदेश के भ्रष्टाचारी और गुण्डा दलों ने गठबन्धन कर लिया है। इसके पहले इन दलों के नेता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं । उन्होंने कहा कि सिद्धांतों वाली भाजपा के लिए देश पहले है।   जोशी ने कहा कि पाकिस्तान की आबादी 20 करोड़ है और उत्तर प्रदेश की आबादी 22 करोड़ है। यदि प्रदेश की जनता मन बना ले तो पाकिस्तान को समाप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि जमीर बेचने वाले आज एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या को पूछ रहे है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर काम कर रही नापाक ताकतों को भगाना होगा। डा. जोशी ने कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी को हराने के लिए एकजुट हो चुकी है। भाजपा जल्द ही उनको सबक सिखाने का कार्य करेगी।  उन्होंने कहा कि उन्हे 50 वर्षो की राजनीति का अनुभव है।
 
  कभी किसी भी कांग्रेस सरकार ने गरीबों को योजनाओ के माध्यम से लाभ नहीं पहुंचाया लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश की 20 करोड़ जनता को कोई न कोई लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोदी के नेतृत्व में बड़ा काम हुआ जिससे बड़ी संख्या में सैलानी देश और प्रदेश में आ रहे हैं । इससे देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुधर रही है। सभा को विधायक श्रीमती अनीता कमल, लोकसभा जिला प्रभारी सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्वाचल विकास बोर्ड अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »