17 Apr 2024, 02:32:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : कौशांबी में बालिका की मौत के बाद लोगों ने ट्रैक्टर फूंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 2:17PM | Updated Date: Mar 26 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पूरा मुक्ति थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बालिका को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को आग लगा दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बसेड़ी गांव की सियासी (2) घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी एक ट्रैक्टर आया और उसने उसे पहिये के नीचे कुचल दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बालिका के परिजनों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर जुट गये और उन्होंने ट्रैक्टर को आग लगा दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »