20 Apr 2024, 19:05:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

अमर सिंह ने RSS को दान में दी आजमगढ़ की पैतृक संपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 2:59PM | Updated Date: Feb 20 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजमगढ़। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा अपनी संपत्ति दान करने की चर्चा पर लगभग विराम लग गया है। उन्होंने अपने पैतृक गांव तरवां स्थित लगभग 12 करोड़ रुपये के मकान व जमीन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती को दान करने का फैसला कर लिया है। इसी क्रम में 20 फरवरी को तहसील लालगंज उप निबंधन कार्यालय में वह रजिस्ट्री करेंगे। राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ऋषिपालसिंह ददवाल भी मौजूद रहेंगे।

लालगंज तहसील में संपत्ति बैनामा (रजिस्ट्री) करने के बाद मौका मिला तो राज्यसभा सदस्य पैतृक गांव तरवां भी जा सकते हैं। अमर सिंह के करीबी वीरभ्रद प्रताप सिंह ने बताया कि पहले तो जमीन लीज पर देने की बात चल रही थी। लेकिन अमर सिंह ने अपनी 12 करोड़ रुपये की संपत्ति को दान देने का फैसला लिया है। यह जमीन राष्ट्रीय सेवा भारती के सिपुर्द होगी। यह संस्था इस स्थान पर अमर सिंह के पिता स्व. हरीश चंद्र सिंह यानी ठाकुर हरीश चंद्र सेवा केंद्र के नाम पर स्कूल समेत अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को संचालित करेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »